Raipur City News: Fraud in the name of Dial 112 recruitment, fraudsters released fake posters
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में डायल 112 की नई गाड़ियों में ड्राइवर भर्ती के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जालसाजों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फर्जी भर्ती पोस्टर जारी कर युवाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
Raipur City News : जानकारी के मुताबिक डायल 112 सेवा का संचालन जीवीके द्वारा किया जा रहा है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद भर्ती को लेकर चर्चाएं तेज थीं। इसी का फायदा उठाकर ठगों ने प्रदेश के 13 जिलों के लिए फर्जी भर्ती पोस्टर जारी कर दिया।
Raipur City News : पोस्टर में प्रत्येक जिले में तीन-तीन ड्राइवर भर्ती करने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि कई युवाओं से आवेदन और नौकरी दिलाने के नाम पर संपर्क भी किया जा रहा है।
Raipur City News : मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग सतर्क हो गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि डायल 112 ड्राइवर भर्ती को लेकर जारी पोस्टर फर्जी है और किसी भी प्रकार की भर्ती प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Raipur City News : प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्टरों और फर्जी कॉल्स से सावधान रहें तथा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को पैसे या दस्तावेज न दें। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जालसाजों की तलाश की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


