CG Crime: A madman entered a hotel and attacked four family members with a blade; the woman died, while her husband and two sons were injured.
CG Crime : गरियाबंद। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ देवभोग थाना क्षेत्र के दीवानमुड़ा गांव में एक सिरफिरे आरोपी ने होटल के भीतर घुसकर एक ही परिवार के चार सदस्यों पर धारदार ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। इस खौफनाक वारदात में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आए उसके पति और दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
CG Crime : मिली जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय मृतका छबनीता यादव अपने परिवार के साथ होटल में थी, तभी आरोपी देवी सिंह वहां पहुंचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आरोपी ने अचानक छबनीता की गर्दन पकड़कर उस पर धारदार ब्लेड से वार कर दिया।
CG Crime : मां को लहूलुहान देख जब दोनों बेटे और पति उसे बचाने दौड़े, तो आरोपी ने उन पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक बेटे की गर्दन और पति के पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
CG Crime : घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान हालत में पूरे परिवार को तुरंत देवभोग अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टर प्रकाश साहू ने प्राथमिक जांच के बाद महिला छबनीता यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवाया।
CG Crime : देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी देवी सिंह को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है कि उसने इस खूनी वारदात को क्यों अंजाम दिया। पुलिस पंचनामा और अन्य जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


