LSG vs PBKS-IPL-2026: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी पंजाब, लखनऊ बिगाड़ना चाहेगी खेल, इकाना स्टेडियम में करो या मरो वाला मुकाबला
LSG vs PBKS-IPL-2026: लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 68वें मुकाबले में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह पंजाब किंग्स की उम्मीदों को भी बड़ा झटका दे सकती है।
LSG vs PBKS-IPL-2026: पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम अगर यह मैच हारती है तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं जीत दर्ज करने पर उसकी उम्मीदें बरकरार रहेंगी। दोनों टीमों के बीच इस सीजन में पहले खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 54 रन से जीत दर्ज की थी।
LSG vs PBKS-IPL-2026: अब तक आईपीएल में दोनों टीमों के बीच सात मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने चार और पंजाब किंग्स ने तीन मैच जीते हैं। ऐसे में शनिवार का मुकाबला कांटे की टक्कर वाला माना जा रहा है।
LSG vs PBKS-IPL-2026: लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग इलेवन
मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, कप्तान ऋषभ पंत, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी शामिल हो सकते हैं।
LSG vs PBKS-IPL-2026: पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, कप्तान श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल या विजयकुमार वैशाख को मौका मिल सकता है।
LSG vs PBKS-IPL-2026: मौसम, पिच रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान लखनऊ में भीषण गर्मी रहने की संभावना है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। इकाना स्टेडियम की पिच इस सीजन में गेंदबाजों के लिए मददगार रही है, हालांकि हाल के मुकाबलों में बल्लेबाजों ने भी जमकर रन बनाए हैं।
शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलने की उम्मीद है। आंकड़ों पर नजर डालें तो आईपीएल 2025 के बाद यहां खेले गए 13 मुकाबलों में से नौ मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


