Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह, फार्मेसी छात्रा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह, फार्मेसी छात्रा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime: Unrequited love led to murder; pharmacy student’s murder case solved within 24 hours, accused arrested.

CG Crime : दुर्ग। जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में फार्मेसी की छात्रा खुशी साहू की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में दुर्ग पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लाकेश्वर साहू उर्फ पिंटू 24 वर्ष एकतरफा प्रेम करता था। युवती द्वारा बातचीत से इनकार करने और उसका नंबर ब्लॉक किए जाने से नाराज होकर उसने पूर्व नियोजित साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया।

CG Crime : पुलिस के मुताबिक, 10 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे खुशी साहू की रूममेट ने परिजनों को सूचना दी कि वह अपने किराये के कमरे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़ी है। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी लाकेश्वर साहू उर्फ पिंटू, निवासी सकरी वार्ड क्रमांक-12, जिला बलौदाबाजार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी रायपुर से भिलाई धारदार हथियार लेकर पहुंचा था। पहचान छिपाने के लिए उसने दो शर्ट और पैंट के अंदर बरमूडा पहन रखा था।

CG Crime : कमरे में विवाद के दौरान उसने पहले खुशी का गला दबाया और फिर धारदार हथियार से शरीर के विभिन्न हिस्सों पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने अपने खून से सने कपड़े और जूते नदी में फेंककर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। हत्या के दौरान आरोपी के हाथ में भी गंभीर चोट आई थी।

CG Crime : आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। शनिवार को पुलिस आरोपी को घटनास्थल रामनगर स्थित किराये के कमरे में लेकर पहुंची, जहां सीन रीक्रिएट कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019