Bhilai Tour Package Fraud: भिलाई में टूर पैकेज के नाम पर लाखों की ठगी, CLUBRIONT कंपनी ऑफिस बंद कर फरार
Bhilai Tour Package Fraud: भिलाई। भिलाई के जुनवानी स्थित टीआई सूर्यामॉल में चल रही CLUBRIONT टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। सुपेला थाना पुलिस ने कंपनी संचालक श्रीमंत राम खांडे और उसके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि कंपनी ने लोगों को सस्ते और आकर्षक हॉलिडे पैकेज का लालच देकर पैसे जमा कराए और बाद में ऑफिस बंद कर फरार हो गई।
Bhilai Tour Package Fraud: मॉल में शॉपिंग के दौरान दिया था ऑफर
शिकायतकर्ता अंजु कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह 26 जनवरी 2026 को अपने बेटे अमन कुमार के साथ टीआई सूर्यामॉल में शॉपिंग करने गई थीं। इसी दौरान CLUBRIONT कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें एक गिफ्ट वाउचर दिया। कुछ दिन बाद 31 जनवरी को फोन कर बताया गया कि उनका वाउचर चयनित हुआ है और उन्हें कंपनी के ऑफिस बुलाया गया।
Bhilai Tour Package Fraud: ऑफिस पहुंचने पर कर्मचारियों ने कई आकर्षक हॉलिडे स्कीम बताईं। कंपनी ने पांच साल में हर साल पांच ट्रिप देने का वादा किया। इसके बदले अंजु कुमारी ने 1 लाख 35 हजार रुपए का पैकेज खरीद लिया। रकम का भुगतान उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक खाते से यूपीआई के जरिए किया।

Bhilai Tour Package Fraud: ऑफिस पहुंचीं तो लगा मिला ताला
कुछ समय बाद जब अंजु कुमारी पैकेज की जानकारी लेने ऑफिस पहुंचीं तो वहां ताला लगा मिला। फोन करने पर भी किसी ने जवाब नहीं दिया। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि कंपनी ऑफिस बंद कर गायब हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
Bhilai Tour Package Fraud: भिलाई में 24 लोगों से ठगी
पुलिस जांच में सामने आया है कि सिर्फ अंजु कुमारी ही नहीं, बल्कि कई और लोग भी कंपनी के झांसे में आए हैं। शिकायत के मुताबिक नरेंद्र गच्ची से 1.11 लाख रुपए, अतनु गांगुली से 92 हजार, अनिल रजक से 60 हजार, अविनाश से 85 हजार, अक्षय कुकडकर से 55 हजार, श्याम सिंह यादववंशी से 50 हजार, मुस्ताक अली से 36 हजार और आरके गुप्ता से 1 लाख रुपए लिए गए।
Bhilai Tour Package Fraud: इसके अलावा निखिल चंद्राकर, अनुपमा सोनी, नेहा जैन, माधुरी कारेकर, अमृता भाटिया, डॉ. श्वेता उमरे, पवन डहरे, कंचन साहू और राजेश मरावी समेत कई लोगों ने भी कंपनी में पैसे जमा किए थे। बताया जा रहा है कि भिलाई, दुर्ग और बिलासपुर में कंपनी की शाखाएं भी अब बंद हो चुकी हैं।
READ MORE-मौत से पहले भेजा आखिरी वीडियो, प्रेम संबंध में उलझे युवक ने फांसी लगाई, मोबाइल चैट से खुल रहे कई राज
Bhilai Tour Package Fraud: रायपुर और बिलासपुर में भी दर्ज हैं केस
जानकारी के मुताबिक कंपनी संचालक श्रीमंत राम खांडे पर रायपुर और बिलासपुर में भी ठगी के मामले दर्ज हैं। आरोप है कि रायपुर में करीब 1.90 करोड़ रुपए, बिलासपुर में 26 लाख रुपए और भिलाई में करीब 21 लाख रुपए की ठगी की गई है।
Bhilai Tour Package Fraud: बताया जा रहा है कि आरोपी अलग-अलग शहरों में टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी खोलकर लोगों को 3 से 5 साल की मेंबरशिप देता था। इसके बदले गोवा टूर और सस्ते हॉलिडे पैकेज का लालच दिया जाता था। पैसे जमा कराने के बाद कंपनी ऑफिस बंद कर संचालक फरार हो जाता था।
Bhilai Tour Package Fraud: पुलिस कर रही तलाश
सुपेला थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत और दस्तावेजों के आधार पर जांच जारी है। कंपनी संचालक श्रीमंत राम खांडे और उससे जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी टूर पैकेज या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले कंपनी की पूरी जानकारी जरूर जांच लें।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


