CG Weather News: Rains stop, heat rises; Chhattisgarh faces heatwave; mercury to rise by 4 degrees in next 5 days
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बदली और बारिश का दौर कमजोर पड़ते ही लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर गर्म हवाओं का असर साफ महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की चेतावनी दी है।
CG Weather News : सोमवार को रायपुर में दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। शहर के अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म राजनांदगांव रहा, जहां पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई, लेकिन उससे गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली।
CG Weather News : मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे बदल रहा है, जिसकी वजह से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 13 मई को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
CG Weather News : राजधानी रायपुर में मंगलवार को आसमान साफ रहने के आसार हैं, हालांकि शाम के वक्त आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


