US-China
US-China: नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) करीब नौ साल बाद चीन की आधिकारिक यात्रा पर जाने वाले हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन दौरे पर रहेंगे। यह यात्रा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के निमंत्रण पर हो रही है। ऐसे समय में यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, जब वैश्विक स्तर पर अमेरिका, ईरान और इस्राइल के बीच तनाव, ऊर्जा संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंता बढ़ी हुई है।
बीजिंग में होगा भव्य स्वागत
व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप बुधवार शाम बीजिंग पहुंचेंगे। गुरुवार को उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। कार्यक्रम में राजकीय भोज और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा भी शामिल है। शुक्रवार को दोनों नेताओं के बीच एक और बैठक और वर्किंग लंच आयोजित होगा।
व्यापार वार्ता पर दुनिया की नजर
ट्रंप की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार समझौते को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। चीन के उपप्रधानमंत्री हे लिफेंग और अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट दक्षिण कोरिया में व्यापार वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक तनाव कम करना है।
ताइवान और हथियार बिक्री पर भी चर्चा
विशेषज्ञों के मुताबिक ट्रंप और शी जिनपिंग की बातचीत में ताइवान मुद्दा प्रमुख रहेगा। अमेरिका ने साफ किया है कि ताइवान को लेकर उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं ताइवान को हथियार बिक्री के मुद्दे पर भी चीन और अमेरिका के बीच मतभेद बने रहने की संभावना है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


