Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime : आधी रात ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के गहने पार, CCTV खंगाल रही पुलिस

Asian News
Raipur City Crime: Jewellery worth crores stolen from jewellery shop at midnight, police scanning CCTV
X

Raipur City Crime: Jewellery worth crores stolen from jewellery shop at midnight, police scanning CCTV

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शंकर नगर स्थित सर्राफा दुकान से अज्ञात बदमाश करोड़ों रुपए के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Raipur City Crime : जानकारी के मुताबिक, खम्हारडीह थाना क्षेत्र के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स को शनिवार-रविवार की दरमियानी रात निशाना बनाया गया। देर रात करीब 12:30 बजे चोर दुकान में घुसे और बड़ी सफाई से लाखों नहीं बल्कि करीब 1 करोड़ रुपए के जेवर समेटकर फरार हो गए।

Raipur City Crime : सोमवार सुबह जब दुकान संचालक रोज की तरह शॉप पहुंचा, तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान से भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने गायब थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

Raipur City Crime : घटना की जानकारी मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।

Raipur City Crime : राजधानी में हुई इस बड़ी चोरी के बाद सर्राफा कारोबारियों में डर का माहौल है। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019