CGPSC
CGPSC ESE 2026 Notification: रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2026 के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 46 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 13 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 जून 2026 निर्धारित की गई है।
इंजीनियरिंग डिग्री अनिवार्य
भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए एएमआईई प्रमाणपत्र को भी मान्यता दी गई है।
आयु सीमा और वेतनमान
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 11 जून 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक वेतन मिलेगा।
दो चरणों में होगा चयन
भर्ती प्रक्रिया में पहले लिखित परीक्षा और फिर इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। अंतिम मेरिट दोनों चरणों के अंकों के आधार पर तैयार होगी।
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ के SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, जबकि सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये रखा गया है। उम्मीदवार CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


