Stock Market Today May 6: शेयर बाजार में रैली, 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स,जानें निफ्टी का हाल
Stock Market Today May 6: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 6 मई को सेंसेक्स और निफ्टी में अचानक जोरदार तेजी देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए समझौता की खबर से मार्केट को सपोर्ट मिला। कच्चे तेल की कीमतों में 6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली, जिसने बाजार में जोरदार खरीदारी दिखी।
Stock Market Today May 6: आज BSE सेंसेक्स 1.22% या 940.73 अंक चढ़कर 77,958.52 पर पहुंच गया, जबकि NIfty 1.24% या 298.15 अंक चढ़कर 24,330.95 पर बंद हुआ। बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 21 शेयर शानदार तेजी पर बंद हुए और इंडिगो के शेयर 6.60 फीसदी और टाटा ट्रेंट के शेयर करीब 4 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए।
Stock Market Today May 6: निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। जबकि सिर्फ एफएमसीजी सेक्टर में गिरावट रही। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 में क्रमशः 0.9 प्रतिशत और 1.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
Stock Market Today May 6: शेयर बाजार में तेजी की वजह से आज निवेशकों की बंपर कमाई हुई है। बुधवार को बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 6 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 466 लाख करोड़ रुपये से 472 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

