CG News: Leopard drags elderly man from home, body found in forest, panic grips village
CG News : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले में तेंदुए के आतंक ने एक बार फिर इंसानी जान ले ली। कुवारपुर वन परिक्षेत्र के डोंगरी टोला गांव में एक बुजुर्ग को तेंदुआ घर के बाहर से ही उठाकर जंगल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
CG News : जानकारी के मुताबिक, ‘कुवारे’ नामक बुजुर्ग रात में अपने घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, तो गांव में हड़कंप मच गया। बाद में जंगल के भीतर बुजुर्ग का शव बरामद हुआ, जिस पर हमले के गंभीर निशान थे।
CG News : घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि इलाके में पहले भी जंगली जानवरों की आवाजाही की सूचना दी गई थी, लेकिन वन विभाग ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब ग्रामीण तेंदुए को जल्द पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।
CG News : सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं, ताकि आगे कोई और हादसा न हो।

