DC vs CSK, IPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 156 रन का लक्ष्य
DC vs CSK, IPL 2026: नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 48वां मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर CSK को 156 रन का लक्ष्य दिया है।
DC vs CSK, IPL 2026: दिल्ली की तरफ से समीर रिजवी ने 40 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। CSK की तरफ से नूर अहमद ने 2 विकेट लिए जबकि अकील होसेन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह और जेमी ओवरटन ने एक-एक विकेट झटका।
DC vs CSK, IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने पहले धीमी शुरूआत की और 69 रन पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आई। इस समय समीर रिजवी मैदान पर आए और टीम को गहरे संकट से निकालने में मदद की। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए नूर ने दो विकेट चटकाए और बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन भी काफी प्रभावशाली रहा; हालाँकि, अंशुल कंबोज थोड़े महंगे (0/49) साबित हुए।

