MP Crime: Shooters called through social media, 6 criminals arrested while plotting robbery
MP Crime : ग्वालियर। ग्वालियर में पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही एक खतरनाक गैंग का पर्दाफाश कर दिया। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने जलालपुर के जंगल में दबिश देकर डकैती की साजिश रच रहे 6 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
MP Crime : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद बदमाश किसी बड़े घर में डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई की और सभी आरोपियों को मौके से दबोच लिया। जांच में सामने आया कि बदमाश जलालपुर निवासी पप्पू चौहान के घर डकैती डालने की तैयारी में थे।
MP Crime : पूरी साजिश के मास्टरमाइंड अंशुल त्यागी और अर्पित यादव बताए जा रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अंशुल पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। खास बात यह है कि गैंग ने वारदात को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश से ‘शूटर’ को सोशल मीडिया के जरिए बुलाया था।

MP Crime : पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 3 देसी कट्टे, 5 जिंदा कारतूस, 2 चाकू और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस गैंग में स्थानीय स्तर पर अयान मोहम्मद, सचिन तोमर और आमिर खान भी शामिल थे, जो मदद कर रहे थे।
MP Crime : फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, MPDPK (डकैती एक्ट) और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार आरोपी अर्पित यादव और रहमान की तलाश जारी है।
MP Crime : पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गैंग ने पहले किन-किन स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


