Bihar News: Aunt and niece hit by train while crossing the tracks at the station, death scene captured on CCTV
Bihar News : बख्तियारपुर। बिहार के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां दो महिलाओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
Bihar News : यह हादसा दानापुर-बख्तियारपुर स्टेशन पर हुआ। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो महिलाएं रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर जाने की कोशिश कर रही थीं। तभी नई दिल्ली-मालदा एक्सप्रेस ट्रेन आई और दोनों को कुचलते हुए निकल गई।
Bihar News : मृतकों की पहचान गया जिले की रहने वाली 45 वर्षीय इंतर देवी और 28 वर्षीय संगीता देवी के रूप में हुई है, जो रिश्ते में मौसी-भतीजी थीं। बताया जा रहा है कि दोनों एक शादी समारोह से लौट रही थीं और ओवरब्रिज का उपयोग करने के बजाय अवैध तरीके से ट्रैक पार कर रही थीं।
Bihar News : घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और स्थानीय कर्मचारियों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिए गए।
Bihar News : इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और जागरूकता के मुद्दे को उजागर कर दिया है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करने जैसी गलती न करें और निर्धारित फुटओवर ब्रिज का ही इस्तेमाल करें।

