Explosion Inside The Flight
Explosion Inside The Flight: नई दिल्ली: हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार को लैंडिंग के तुरंत बाद अफरातफरी मच गई, जब विमान के अंदर एक पावर बैंक में धमाका हो गया। फ्लाइट 6E-108 दोपहर करीब 3:30 बजे मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी थी। लैंडिंग के कुछ ही मिनट बाद एक यात्री ने अपने पावर बैंक से धुआं और आग निकलने की सूचना दी, जिसके बाद अचानक धमाका हो गया और केबिन में धुआं फैल गया।
Explosion Inside The Flight: स्थिति गंभीर होते देख क्रू मेंबर्स ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन एहतियात के तौर पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। इसके बाद विमान का इमरजेंसी गेट खोलकर यात्रियों को स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। इस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें एक महिला यात्री के पैर में चोट आई और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Explosion Inside The Flight: फ्लाइट में करीब 198 यात्री, दो बच्चे और छह क्रू मेंबर सवार थे। राहत की बात यह रही कि समय रहते क्रू की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


