CG News: Mad dog injures more than 10 people, villagers in panic
CG News : महासमुंद। जिले के ग्रामीण इलाकों में एक आवारा कुत्ते ने आतंक मचा दिया है। ग्राम जामपाली और जंघोरा में इस कुत्ते के हमले से अब तक करीब दर्जनभर लोग घायल हो चुके हैं, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है।
CG News : जानकारी के अनुसार, कुत्ता असामान्य रूप से आक्रामक हो गया है और गलियों में घूम-घूमकर लोगों को निशाना बना रहा है। अचानक हो रहे हमलों के चलते ग्रामीण दहशत में हैं और घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। खासकर बच्चों को घर के अंदर ही रहने की सख्त हिदायत दी जा रही है।
CG News : घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया है। घायलों में भूषण ध्रुव, संतोष देवांगन, दृष्टि दीवान, रामलाल ध्रुव, मनोज अग्रवाल, धनंजय ठाकुर, तेज बाई, रूपेश तिवारी, रोशनी सिन्हा और भूमि साहू सहित अन्य लोग शामिल हैं।
CG News : ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस कुत्ते को पकड़ा नहीं गया, तो और भी लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि गांव में फिर से सामान्य स्थिति बहाल हो सके।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


