Actor Santosh Nair Passes Away
Actor Santosh Nair Passes Away: नई दिल्ली: मलयालम सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्टर संतोष नायर का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा केरल के पथानामथिट्टा जिले के एनाथु में हुआ, जहां उनकी कार एक लॉरी से टकरा गई। दुर्घटना में उनकी पत्नी शुभाश्री भी घायल हो गईं और उनका इलाज जारी है।
Actor Santosh Nair Passes Away: जानकारी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद संतोष नायर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
Actor Santosh Nair Passes Away: 12 नवंबर 1960 को तिरुवनंतपुरम में जन्मे संतोष केशवन नायर एक शिक्षित परिवार से थे। उन्होंने 1982 में फिल्म ‘इथु नंगलुडे कथा’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अपने लंबे करियर में उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया और विभिन्न तरह के किरदारों में अपनी छाप छोड़ी।
Actor Santosh Nair Passes Away: उनकी हालिया फिल्म ‘मोहिनीअट्टम’ इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है, जो अब उनकी आखिरी फिल्म साबित होगी। इसके अलावा ‘भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


