UP News: Body of 8-month pregnant woman found in lover's house, lover and family detained
UP News : गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां आठ महीने की गर्भवती युवती की लाश उसके प्रेमी के घर में फंदे से लटकती मिली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
UP News : मामला कैंपियरगंज क्षेत्र के चौमुखा नगर पंचायत के अटल नगर मंतापुर वार्ड का है। रविवार तड़के जैसे ही घटना की जानकारी सामने आई, इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान रोशनी के रूप में हुई है, जिसकी लाश उसके बॉयफ्रेंड सूरज के घर के एक कमरे में बांस के सहारे दुपट्टे से लटकती मिली।
UP News : बताया जा रहा है कि रोशनी और सूरज के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और युवती गर्भवती थी। कुछ दिन पहले दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ था, जिसमें युवक ने शादी का वादा किया था और युवती को अपने घर ले आया था।
UP News : हालांकि, मृतका के परिजनों ने इस मामले को हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवक और उसके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे और पहले भी युवती को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। परिजनों का आरोप है कि रोशनी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।
UP News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रेमी और उसके परिवार के सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

