cg-accident-delivery-boy-crushed-by-speeding-truck-even-helmet-could-not-save-his-life
CG Accident : बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया। अंबेडकर चौक के पास हुए इस भीषण हादसे में एक डिलीवरी बॉय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
CG Accident : मृतक की पहचान विकास देवांगन के रूप में हुई है, जो चलगली क्षेत्र के बड़का गांव का रहने वाला था और वाड्रफनगर में रहकर एक डिलीवरी कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह बाइक से सामान पहुंचाने महेवा की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
CG Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट पहनने के बावजूद युवक की जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद ट्रक चालक उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे मौके पर भयावह दृश्य बन गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई।
CG Accident : घटना की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


