CG Crime: रायपुर-दुर्ग लोकल में फर्जी एमएसटी टिकट बनाने वाला गिरोह पकड़ाया, मोबाइल एप की इमेज से बनाते थे डुप्लीकेट पास
CG Crime: रायपुर/दुर्ग। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान डुप्लीकेट मंथली सीजन टिकट (एमएसटी) बनाकर यात्रा करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। दुर्ग स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग के दौरान 4 छात्रों को पकड़ा गया, जो मोबाइल ऐप की टिकट इमेज बनाकर फर्जी एमएसटी के जरिए यात्रा कर रहे थे। मामले में एक अन्य छात्र के टिकट बेचने में शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है, जिसकी तलाश जारी है।
CG Crime: बता दें कि, ट्रेन संख्या 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ लोकल में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान दुर्ग में वरिष्ठ टिकट निरीक्षक प्रिया ने एक यात्री के पास संदिग्ध एमएसटी टिकट पाया। गहन जांच में यह टिकट डुप्लीकेट निकला। पूछताछ आगे बढ़ी तो पूरा नेटवर्क सामने आया। जांच में पता चला कि यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप से जारी एमएसटी टिकट की इमेज का दुरुपयोग कर उसकी डुप्लीकेट कॉपी बनाई जा रही थी और उसी के जरिए यात्रा की जा रही थी।
CG Crime: कॉलेज के छात्र निकले
जांच में चार आरोपी कॉलेज के छात्र निकले। मुख्य आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने फर्जी टिकट तैयार किया और इसे अपने दो साथियों के साथ साझा किया। पूछताछ में एक अन्य छात्र का नाम सामने आया है, जो इन फर्जी टिकटों को अन्य यात्रियों को बेचने में शामिल बताया गया है। फिलहाल वह पकड़ में नहीं आया है। चारों छात्रों को आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ दुर्ग को सौंप दिया गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


