UP Accident: Automobile wrecked after collision with truck, 3 dead, 3 critical
UP Accident : जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार सुबह एक भयावह सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया औद्योगिक इलाके के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे खाई में जा पलटा।
UP Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो मुंगराबादशाहपुर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने छह घायलों में से तीन को मृत घोषित कर दिया।
UP Accident : मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार मिश्र (53), शिव शंकर शर्मा (53) और बरसाती (42) के रूप में हुई है। वहीं राकेश बिंद, प्रणव पांडेय और अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


