CG CABINET MEETING: Important meeting of the State Cabinet on April 29, many big issues will be discussed.
CG CABINET MEETING : रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। यह बैठक इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसके ठीक अगले दिन, 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।
CG CABINET MEETING : ऐसे में कैबिनेट बैठक में इस सत्र को लेकर सरकार की रणनीति और एजेंडा तय किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा, जिसमें सरकारी कार्यों के लिए एक ही बैठक प्रस्तावित है।
CG CABINET MEETING : सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट बैठक में महिला आरक्षण सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। गौरतलब है कि हाल ही में आयोजित ‘जन आक्रोश पदयात्रा’ के दौरान मुख्यमंत्री साय ने इस विषय पर विशेष सत्र बुलाने की बात कही थी। उन्होंने यह भी संकेत दिए थे कि सत्र में विपक्ष के रुख के खिलाफ प्रस्ताव लाया जा सकता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


