LSG vs RR IPL 2026
LSG vs RR IPL 2026: नई दिल्ली: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती ओवरों में ही दो बड़े विकेट गिर गए। यशस्वी जायसवाल 12 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
LSG vs RR IPL 2026: मध्यक्रम में भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। रियान पराग ने 19 गेंदों में 20 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी 11 गेंदों में 8 रन ही बना सके। शिमरोन हेटमायर ने 18 गेंदों में 22 रन जोड़े और डोनोवन फरेरा ने 19 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया। हालांकि, अंत में रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। शुभम दुबे ने भी 19 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया।
LSG vs RR IPL 2026: लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए। राजस्थान ने लखनऊ के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा है, जिसे हासिल करना अब लखनऊ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


