Raipur City News: A massive fire broke out in a grocery store, goods worth lakhs of rupees were burnt to ashes.
Raipur City News : रायपुर। जिले के अमलीडीह स्थित पवन विहार कॉलोनी में बुधवार को अचानक लगी भीषण आग ने हड़कंप मचा दिया। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक घर से जुड़ी दुकान में आग इतनी तेजी से भड़की कि कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया।
Raipur City News : स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और आसपास के मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। समय पर कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि इलाका घनी आबादी वाला है।
Raipur City News : इस आगजनी में दुकान के अंदर रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि वास्तविक आंकलन अभी बाकी है।
Raipur City News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटों की तीव्रता के आगे वे बेबस नजर आए।
Raipur City News : दमकल टीम ने मौके पर पहुंचते ही पहले आसपास के घरों को सुरक्षित किया और फिर लगातार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


