LSG vs RR
LSG vs RR IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत से पहले टॉस जीतकर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
LSG vs RR IPL 2026: लखनऊ की टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज मयंक यादव को आवेश खान की जगह मौका मिला है, जबकि दिग्वेश राठी को मणिमारन सिद्धार्थ की जगह टीम में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स ने अपनी पिछली प्लेइंग-11 पर ही भरोसा जताया है और कोई बदलाव नहीं किया है।
LSG vs RR IPL 2026: दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से उतरी हैं, क्योंकि पिछले मैच में दोनों को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इकाना स्टेडियम में आज कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
LSG vs RR IPL 2026: मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध है। क्रिकेट फैंस इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
LSG vs RR IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव। इम्पैक्ट खिलाड़ी: हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, सिद्धार्थ एम, मैथ्यू ब्रीत्जके, अब्दुल समद।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट खिलाड़ी: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे।

