Bengal Election Violence: कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले राज्य में हिंसा की घटनाएं सामने आने लगी हैं। मंगलवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन विधानसभा क्षेत्र में एक राजनीतिक रैली के दौरान हिंसक झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
Bengal Election Violence: जानकारी के अनुसार, दांतन से भाजपा उम्मीदवार अजीत कुमार जाना के समर्थन में हरिपुर से एक बाइक रैली निकाली गई थी। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यह रैली मोहनपुर की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान आंतला इलाके के पास पहले से मौजूद एक समूह ने रैली को रोककर हमला कर दिया।
Bengal Election Violence: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों के पास लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे। अचानक हुए इस हमले में रैली में शामिल लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। कई कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई और उनकी मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया गया।
Bengal Election Violence: हमले में भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार जाना भी घायल हो गए। उनके हाथ में गंभीर चोट आई है और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
Bengal Election Violence: घायल कार्यकर्ताओं को तत्काल मोहनपुर ब्लॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कई लोगों की हालत गंभीर बताई है। एक गंभीर रूप से घायल कार्यकर्ता को बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के बालासोर अस्पताल रेफर किया गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस समर्थित लोगों द्वारा किया गया, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है।
Bengal Election Violence: घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। वहीं, आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहनपुर थाने के सामने एगरा-सोलपाटा राज्य राजमार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


