Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Strait of Hormuz: सीजफायर पर भड़क गया ईरान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिना वॉर्निंग कंटेनर जहाज पर हमला, और बिगड़ेंगे हालात

Asian News
Strait of Hormuz: सीजफायर पर भड़क गया ईरान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिना वॉर्निंग कंटेनर जहाज पर हमला, और बिगड़ेंगे हालात
X

Strait of Hormuz: तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा सीजफायर की डेडलाइन बढ़ाने की घोषणा के कुछ ही देर बाद ईरानी मोटर बोट ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास बिना चेतावनी दिए एक कंटेनर जहाज पर हमला कर दिया है।

Strait of Hormuz: एजेंसी आगे बताया कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एक गनबोट कंटेनर जहाज के पास पहुंची। उसने जहाज पर गोलीबारी करने से पहले कोई रेडियो चेतावनी नहीं दी।

Strait of Hormuz: अमेरिका ने ईरान पर दबाव बनाने के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी किया हुआ है, ताकि वह ईरान जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ खत्म करे। यह अहम समुद्री मार्ग है, जिससे शांति काल में दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और कच्चा तेल गुजरता था। इस जलडमरूमध्य पर ईरान की पकड़ के कारण तेल कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है।

Strait of Hormuz: ट्रंप ने बढ़ाई सीजफायर की डेडलाइन

बता दें कि ट्रंप ने सीजफायर की समयसीमा बढ़ाते हुए कहा कि यह कदम ईरान के आंतरिक मतभेदों से जूझ रहे नेतृत्व को सात सप्ताह से जारी युद्ध समाप्त करने के लिए एक संयुक्त प्रस्ताव तैयार करने का समय देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Strait of Hormuz: ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका ईरान पर हमला करने से केवल तभी तक परहेज करेगा, जब तक उसका नेतृत्व बातचीत के लिए एक समेकित प्रस्ताव पेश नहीं करता। उन्होंने कहा कि ईरान के बंदरगाहों पर आर्थिक नाकेबंदी जारी रहेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019