CG Suspend: ASI slaps BJP worker, SSP suspends him
CG Suspend : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। रतनपुर थाना परिसर में एक बीजेपी कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
CG Suspend : बताया जा रहा है कि बनियापारा निवासी बीजेपी कार्यकर्ता विनोद जायसवाल अपने पुराने केस की जानकारी लेने 12 अप्रैल को दोपहर करीब 2ः30 बजे थाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात एएसआई दिनेश तिवारी से हुई। जैसे ही उन्होंने केस की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने की बात कही, एएसआई भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए उन्हें थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।
CG Suspend : घटना के वक्त थाने में अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। मामले को और गंभीर तब बना दिया जब आरोप लगा कि जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के बदले पैसे भी मांगे गए थे।
CG Suspend : वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई दिनेश तिवारी को सस्पेंड कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर उसी थाने में आरोपी एएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


