Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : चरित्र शंका में पत्नी का मुंडन कर पिलाया था पेशाब, आरोपी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे

CG News : चरित्र शंका में पत्नी का मुंडन कर पिलाया था पेशाब, आरोपी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे
X

CG News: Accused husband arrested for shaving wife’s head and forcing her to drink urine over suspicions regarding her character.

CG News : कोरिया। जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। चरित्र पर शक के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी अमानवीय हरकत की, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। आरोपी ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, फिर उसका सिर मुंडवाकर चेहरे पर कालिख पोत दी और कथित तौर पर बच्चे का पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

CG News : जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के रुनियाडीह निवासी जितेंद्र और तारा बाई ने वर्ष 2006 में प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार बच्चे हैं, लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण पिछले एक वर्ष से महिला अपने रिश्तेदार के घर पंडोपारा क्षेत्र में रह रही थी।

CG News : बताया जा रहा है कि 14 जून को आरोपी पति पत्नी के पास पहुंचा और चरित्र पर संदेह जताते हुए विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने महिला के साथ मारपीट की और फिर उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के लिए सिर मुंडवाकर चेहरे पर कालिख पोत दी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसे जबरन बच्चे का पेशाब भी पिलाया गया।

CG News : महिला की शिकायत के बाद पटना कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019