CG Accident: Grandfather and granddaughter crushed by speeding trailer, 14-year-old girl dies
CG Accident : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने दिल दहला दिया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दादा-पोती को टक्कर मार दी, जिसमें 14 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सीएमओ तिराहा के पास हुआ।
CG Accident : जानकारी के अनुसार, ग्राम कृष्णापुर निवासी ममता तिर्की (14) अपने दादा पितरोस तिर्की के साथ भगवानपुर स्थित राशन सोसायटी से चावल लेकर स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ममता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए।
CG Accident : आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाश शुरू की और लाखा के पास से ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


