Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: भाजपा की कल महिला जन आक्रोश रैली, कई मार्गों पर यातायात रहेगा बाधित, असुविधा से बचने नोट कर लें ट्रैफिक रूट

Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News: रायपुर। भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में सोमवार को रायपुर में आक्रोश रैली निकाल रही है। रैली में प्रदेश भर से लगभग 15 से 20 हजार महिला कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इंडोर स्टेडियम में सभा के बाद रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी, जहां आमसभा आयोजित की जाएगी।

Raipur City News: यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने रैली को देखते हुए दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित रहने की जानकारी दी है। रैली का मार्ग इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ होकर गणेश मंदिर तिराहा, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम तक रहेगा।

Raipur City News: ये मार्ग रहेंगे प्रभावित

इस दौरान बूढ़ेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होते हुए बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, श्याम टॉकीज से गणेश मंदिर तिराहा होते हुए सदानी चौक (सदर बाजार), महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम, कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम, बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम, कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक तथा आकाशवाणी चौक काली मंदिर से नलघर चौक तक आवागमन प्रभावित रहेगा।

Raipur City News: यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और नियमित यात्रियों से अपील की है कि वे इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। बूढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल, पुलिस लाइन गेट होते हुए नेहरू नगर तथा कालीबाड़ी से महिला थाना चौक, काली माता तिराहा, अंबेडकर चौक मार्ग को वैकल्पिक रूप से उपयोग में लाया जा सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019