UP Crime: Father slits throats of twin daughters, informs police himself
UP Crime : कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही 11 साल की जुड़वा बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। यह घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 की है।
UP Crime : आरोपी की पहचान बिहार निवासी शशि रंजन मिश्रा के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी का अपनी पत्नी से अक्सर मायके जाने को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार तड़के, पत्नी के घर से बाहर होने के दौरान आरोपी ने अपनी दोनों बेटियों पर धारदार हथियार से हमला कर उनका गला रेत दिया।
UP Crime : वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पाया। इसके बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
UP Crime : पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है, हालांकि असली वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


