MP Crime: Major attack on drug abuse, Jaipur gang busted, 5 smugglers arrested with 35 grams of smack
MP Crime : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर की सक्रिय गैंग का पर्दाफाश किया है। जनकगंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गोल पहाड़िया इलाके से 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 ग्राम स्मैक जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है।
MP Crime : कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी सप्लायर यश मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। जांच में सामने आया कि जयपुर के शाहपुरा निवासी उमेश कानव इस गैंग का सरगना है। आरोपी यूपी से स्मैक लाकर ग्वालियर के जरिए जयपुर सप्लाई करते थे। तीन राज्यों की कनेक्टिविटी के कारण ग्वालियर को ट्रांजिट पॉइंट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।
MP Crime : पुलिस ने उमेश कानव, उसका भाई प्रवीण, कृष्णा सोनी, शादाब और आर्यन वर्मा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी जयपुर के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए इस धंधे में आए और जयपुर के युवाओं को नशा बेचने की योजना थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार सप्लायर की तलाश और ग्वालियर में फैले नेटवर्क की जांच जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


