PM Modi Addressed The Nation
PM Modi Addressed The Nation: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि यह संबोधन किसी बड़े और संवेदनशील मुद्दे पर हो सकता है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से विषय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन देश-विदेश के हालात को देखते हुए इस संबोधन को काफी अहम माना जा रहा है।
संसद में गतिरोध के बाद बढ़ी अहमियत
गौरतलब है कि शुक्रवार को संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयक पास नहीं हो पाए थे। इसके बाद शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इसमें अमेरिका-ईरान तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषय शामिल रहे। ऐसे में माना जा रहा है कि आज के संबोधन में इन मुद्दों का जिक्र हो सकता है।
कैबिनेट बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा
शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में अमेरिका-ईरान तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
8 नवंबर 2016: नोटबंदी का ऐलान
8 नवंबर 2016 को पीएम मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की, जिसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम बताया गया।
31 दिसंबर 2016: गरीबों के लिए योजनाएं
नोटबंदी के बाद पीएम ने गरीबों और किसानों के लिए कई योजनाओं का एलान किया और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की अपील की।
मिशन शक्ति की सफलता
पीएम ने मिशन शक्ति के जरिए भारत की एंटी-सैटेलाइट क्षमता का ऐलान किया, जिससे भारत चौथा देश बना।
8 अगस्त 2019: अनुच्छेद 370 पर संबोधन
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पीएम ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया।
19 मार्च 2020: जनता कर्फ्यू का एलान
कोरोना की शुरुआत में पीएम ने जनता कर्फ्यू की अपील की और लोगों से सावधानी बरतने को कहा।
24 मार्च 2020: लॉकडाउन की घोषणा
पीएम मोदी ने देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान कर लोगों से घर में रहने की अपील की।
3 अप्रैल 2020: दीया जलाने की अपील
पीएम ने एकजुटता दिखाने के लिए लोगों से 9 मिनट तक दीये और मोमबत्तियां जलाने को कहा।
14 अप्रैल 2020: लॉकडाउन बढ़ाया
पहले लॉकडाउन के बाद पीएम ने इसे 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया।
12 मई 2020: आत्मनिर्भर भारत पैकेज
पीएम ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया, जिसे आत्मनिर्भर भारत अभियान नाम दिया गया।
30 जून 2020: अनलॉक की शुरुआत
देश में धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने और मुफ्त राशन योजना बढ़ाने की घोषणा की गई।
20 अक्तूबर 2020: वैक्सीन पर भरोसा
पीएम ने लोगों को सतर्क रहने और वैक्सीन आने तक सावधानी बरतने की सलाह दी।
20 अप्रैल 2021: दूसरी लहर पर चेतावनी
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पीएम ने राज्यों से लॉकडाउन को अंतिम विकल्प रखने की बात कही।
7 जून 2021: मुफ्त वैक्सीन का एलान
18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का फैसला लिया गया।
22 अक्तूबर 2021: 100 करोड़ डोज का जश्न
भारत में 100 करोड़ वैक्सीन डोज पूरे होने पर पीएम ने देशवासियों को बधाई दी।
19 नवंबर 2021: कृषि कानून वापसी
गुरु नानक जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लेने का एलान किया।
21 सितंबर 2025: जीएसटी सुधार की घोषणा
पीएम ने जीएसटी को सरल बनाने और नए टैक्स ढांचे की घोषणा करते हुए आम जनता को राहत देने की बात कही।
आज के संबोधन पर देश की नजर
अब एक बार फिर देश की नजर पीएम मोदी के संबोधन पर टिकी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे किन मुद्दों पर बात करते हैं और देश के लिए क्या नई दिशा तय करते हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए यह संबोधन कई मायनों में अहम साबित हो सकता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


