Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : विश्व धरोहर दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव का संदेश : संरक्षण के लिए लिया जाए संकल्प

MP News
X

MP News

MP News : भोपाल। हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दुनियाभर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और उनके संरक्षण को बढ़ावा देना है। इस दिवस की शुरुआत साल 1982 में यूनेस्को और इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स द्वारा की गई थी।

MP News : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी से ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी धरोहरें न केवल इतिहास की पहचान हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।

MP News : सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरें हमारे गौरवशाली अतीत की जीवंत मिसाल हैं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि ये धरोहरें ज्ञान, कला और परंपरा की अमूल्य विरासत हैं, जिन्हें सहेजकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

MP News : संरक्षण और संवर्धन पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपनी धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि यदि हम आज इन धरोहरों की रक्षा करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियां भी इस समृद्ध विरासत पर गर्व कर सकेंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019