MP News: Mother and son's bodies found in a well, missing for two days, causing sensation in the village
MP News : टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के भेलसी गांव में कुएं से मां और उसके मासूम बेटे के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान काशीबाई लोधी (28 वर्ष) और उनके 2 वर्षीय बेटे अभिजीत के रूप में हुई है।
MP News : दोनों पिछले दो दिनों से लापता थे, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। गुरुवार शाम खेत पर काम कर रहे ग्रामीण जब पानी लेने कुएं के पास पहुंचे, तो उन्होंने अंदर मां-बेटे के शव तैरते हुए देखे। यह नजारा देख गांव में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
MP News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, हादसा या अन्य कारणों हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


