CG Liquor Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में अब जांच की आंच और तेज हो गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि उनके पास करीब 4.91 करोड़ की बेनामी संपत्ति है, जो उनकी वैध आय से कहीं अधिक है।
CG Liquor Scam : CBI की FIR के अनुसार, वर्ष 2013 में त्रिपाठी की कुल संपत्ति महज 38 लाख थी, जो 2023 तक बढ़कर 3.32 करोड़ पहुंच गई। जांच में यह भी पाया गया कि इस अवधि में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर घोषित आय से लगभग 54% अधिक संपत्ति अर्जित की। वित्तीय जांच में यह भी सामने आया कि जहां उनकी कुल आय करीब 9 करोड़ रही, वहीं खर्च 10.97 करोड़ से अधिक पाया गया, जिसमें विदेशी ट्रांजैक्शन, म्यूचुअल फंड और अन्य निवेश शामिल हैं।
CG Liquor Scam : जांच एजेंसियों ने खुलासा किया है कि त्रिपाठी ने रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग और भिलाई जैसे शहरों में फ्लैट, जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया। आरोप यह भी है कि 2019 से 2023 के बीच उन्होंने सरकारी शराब दुकानों के जरिए अवैध शराब सिंडिकेट को बढ़ावा दिया और इसमें अहम भूमिका निभाई।
CG Liquor Scam : इस मामले में पहले ही कई बड़े अधिकारी जांच के घेरे में हैं, जिनमें विवेक ढांड, अनिल टुटेजा और निरंजन दास जैसे नाम शामिल हैं। अब तक करीब 70 से अधिक लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। इस ताजा कार्रवाई के बाद साफ है कि शराब घोटाले की जांच अब और गहराई तक जाएगी और आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे संभव हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


