Women Reservation Bill: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सोमवार 13 मार्च को अपने निवास कार्यालय में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारे देश और विशेषकर हमारी मातृशक्ति के लिए ऐतिहासिक अवसर है। देश के विकास के निर्णयों में महिलाओं की सशक्त भागीदारी होगी। महिला आरक्षण के माध्यम से देश की आधी आबादी को उनका पूरा हक मिलेगा।
Women Reservation Bill: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वैदिक काल से लेकर आज के समय तक हमारे देश में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है। हमारे देश में कहा जाता है – यत्र नार्यस्तु पूज्यंतु तत्र रमंते देवता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार महिलाओं की बेहतरी के लिए कार्य किए जा रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, शौचालयों का निर्माण, जन धन योजना योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते जैसे अनेक निर्णयों ने नारियों के सशक्तिकरण को गति दी है।
Women Reservation Bill: मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिन बाद 16 अप्रैल को हमारी संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ पर निर्णायक चर्चा होने जा रही है। यह चर्चा इस कानून को मूर्त रूप देने और इसे प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में बड़ा कदम है।पूरे विश्व ने देखा है कि कैसे भारत की संसद ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की दूरदर्शिता और परिपक्वता का प्रमाण है।
Women Reservation Bill: साय ने कहा कि जब नारी सशक्त होगी, तभी प्रदेश और देश सशक्त होगा। महिला आरक्षण केवल एक कानूनी प्रक्रिया मात्र नहीं है, यह सामाजिक बदलाव का ऐतिहासिक अवसर है। हमारे लिए यह बहुत ही हर्ष का विषय और सुखद संयोग है कि जब संसद में यह चर्चा हो रही है, तब हमारा छत्तीसगढ़ इस साल ‘महतारी गौरव वर्ष‘ मना रहा है।
Women Reservation Bill: ‘छत्तीसगढ़ महतारी‘ का देश में विशेष मान है। वह इसलिए भी है कि बिना आरक्षण के भी छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी का प्रतिशत बहुत अच्छा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है, जिसका परिणाम आज जमीनी स्तर पर कुशल प्रबंधन के रूप में दिख रहा है।
Women Reservation Bill: हमारी सरकार ‘महतारी वंदन योजना‘ जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से माताओं-बहनों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त कर रही है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


