Women’s T20 World Cup 2026
Women’s T20 World Cup 2026 Prize Money : दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए रिकॉर्ड प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। इस बार कुल 87,64,615 अमेरिकी डॉलर (लगभग 72.7 करोड़ रुपये) की इनामी राशि रखी गई है, जो पिछले संस्करण से 10 प्रतिशत अधिक है। टूर्नामेंट पहली बार 12 टीमों के साथ खेला जाएगा।
Women’s T20 World Cup 2026: विजेता को मिलेंगे 23.4 लाख डॉलर
आईसीसी के अनुसार:
- विजेता टीम को 23,40,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 19.4 करोड़ रुपये)
- उपविजेता को 11,70,000 अमेरिकी डॉलर
- सेमीफाइनलिस्ट टीमों को 6,75,000 अमेरिकी डॉलर प्रत्येक
- प्रत्येक ग्रुप मैच जीतने पर 31,154 अमेरिकी डॉलर
- सभी 12 टीमों को न्यूनतम 2,47,500 अमेरिकी डॉलर की गारंटीड राशि मिलेगी
Women’s T20 World Cup 2026: 12 जून से शुरू होगा टूर्नामेंट
महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून 2026 को इंग्लैंड के बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले से होगी। यह 24 दिनों तक चलेगा और 7 विभिन्न स्थानों पर 33 मैच खेले जाएंगे। मेजबान इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज समेत 12 टीमें भाग लेंगी।
Women’s T20 World Cup 2026: ICC CEO का बयान
आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, “महिला क्रिकेट का विकास तेजी से हो रहा है। 12 टीमों तक विस्तार और रिकॉर्ड प्राइज मनी महिला क्रिकेट को मजबूत और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
Women’s T20 World Cup 2026: टूर्नामेंट डायरेक्टर का बयान
टूर्नामेंट डायरेक्टर बेथ बैरेट-वाइल्ड ने कहा कि यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट का ऐतिहासिक पल साबित होगा। उन्होंने बताया कि टिकटों की मांग रिकॉर्ड स्तर पर है और यह अब तक का सबसे बड़ा प्राइज पूल है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


