IPL 2026 Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: राजस्थान ने चेन्नई को 127 पर किया ऑलआउट, जीत के लिए 128 रनों का लक्ष्य, आरआर ने की तेज शुरुआत
IPL 2026 Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: गुवाहाटी। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आज खेल जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 127 रन पर समेट दिया। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को जीत के लिए 128 रनों का लक्ष्य दिया है।
IPL 2026 Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स पहली पारी में 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चेन्नई के लिए सर्वाधिक 43 रन जेमी ओवर्टन ने बनाए। जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।
IPL 2026 Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: आरआर की तेज शुरुआत
आरआर के यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर तेज शुरुआत की है। 3 ओवर में राजस्थान ने 34 रन बना दिए हैं। चेन्नई के हाथ से मैच फिसलता जा रहा है। सूर्यवंशी 23 तो जायसवाल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


