CG News : बिलासपुर। बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में लापरवाही का खौफनाक नतीजा सामने आया, जहां एक निर्माणाधीन मकान में अवैध बिजली कनेक्शन ने 5 साल की मासूम की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
CG News : जानकारी के मुताबिक, रोजी-मजदूरी करने वाला रमेश सिंह अपने परिवार के साथ एक अधूरे मकान में चौकीदारी कर रहा था। इसी दौरान नहाते समय उसकी 5 वर्षीय बेटी खुले बिजली के तार की चपेट में आ गई। बच्ची को तड़पता देख पिता रमेश और मां उसे बचाने दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए तीनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं, माता-पिता का इलाज जारी है।
CG News : घटना के बाद जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गमगीन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही बच्ची का शव लेकर चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर परिजनों को समझाइश दी और दोबारा अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई।
CG News : प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि निर्माणाधीन मकान में ‘हुकिंग’ के जरिए अवैध रूप से बिजली ली जा रही थी और खुले तार ही इस हादसे की बड़ी वजह बने। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस जानलेवा लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


