Raipur City Crime : रायपुर। जिले के टिकरापारा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। सिमरन सिटी फेस-2 में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया और प्रॉपर्टी डीलर अजय अग्रवाल की चाकू से हत्या कर दी गई।
Raipur City Crime : पुलिस के अनुसार, आरोपी 18 वर्षीय डोमेश्वर देवांगन ने रास्ते में मृतक को रोककर हमला किया। वारदात रावतपुरा कॉलोनी के पास हुई, जहां दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बहस हुई थी।
Raipur City Crime : टिकरापारा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


