School Holiday
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार छात्र-छात्राओं को ग्रीष्मकालीन, दशहरा, दिवाली और शीतकालीन छुट्टियों का कार्यक्रम पहले से ही तय हो गया है, जिससे अभिभावक और शिक्षक दोनों को सुविधा होगी।
MP News : 1 मई से शुरू होंगी ग्रीष्मकालीन छुट्टियां
प्रदेश के समस्त स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक रहेगा। यानी पूरे डेढ़ महीने तक स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान छात्र गर्मी से राहत पा सकेंगे और परिवार के साथ समय बिता सकेंगे।
MP News : दशहरा और दिवाली पर भी लंबी छुट्टियां
इस वर्ष दशहरा की छुट्टियां 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक घोषित की गई हैं। वहीं दिवाली की छुट्टियां 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक रहेंगी। इन त्योहारों के अवसर पर छात्र-छात्राओं को कुल 8 दिन की छुट्टी मिलेगी।
MP News : शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय
शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक रहेगा। इस दौरान स्कूल चार दिन बंद रहेंगे, जिससे नए साल की शुरुआत छात्र आराम के साथ कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग का यह छुट्टियों का कैलेंडर समय से जारी करने से शिक्षण संस्थानों को अपनी अकादमिक गतिविधियों की योजना बनाने में आसानी होगी। विभाग ने सभी स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे इस कैलेंडर का सख्ती से पालन करें ताकि शैक्षणिक सत्र सुचारू रूप से चल सके।

Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


