Air Canada Plane Crash: न्यूयॉर्क। ईरान में जारी जंग के बीच न्यूयॉर्क शहर के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हुआ है। रनवे पर एक फायर ट्रक ने यहूदियों से भरे एयर कनाडा के विमान CRJ-900 को टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। विमान में कुल लगभग 100 लोग सवार थे।
Air Canada Plane Crash: बताया जा रहा है कि फायर ट्रक को रोकने के बावजूद वह विमान से टकरा गया। टक्कर रनवे 4 के पास हुई, जब विमान टैक्सीवे से गुजर रहा था। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और रनवे के पास सुरक्षित जगह पर ले जाया गया।
Air Canada Plane Crash: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ज्यादातर यात्री यहूदी समुदाय से थे। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पहले ही विमान और ग्राउंड वाहन दोनों को रुकने का आदेश दिया था, लेकिन इसके बावजूद टक्कर हो गई। इस घटना के बाद Federal Aviation Administration ने एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को रोक दिया और जांच शुरू कर दी है।
Air Canada Plane Crash: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट अगले आदेश तक पूरी तरह बंद रहेगा और उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट, जैसे JFK हवाई अड्डा, पर डायवर्ट किया गया है। अधिकारी हालात को नियंत्रित करने और घायलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


