Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Online Fraud : मैट्रिमोनी ऐप पर शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

Online Fraud
X

Online Fraud : सक्ती। ऑनलाइन ठगी का नया मामला सामने आया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक युवक ने मैट्रिमोनी ऐप ‘जीवन साथी’ का उपयोग कर सक्ति निवासी महिला को शादी का झांसा दिया और लाखों रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Online Fraud : पीड़िता ने 9 मार्च 2026 को सक्ति थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि गंगापुर कॉलोनी, कानपुर निवासी अंकित तिवारी (33) ने जीवन साथी ऐप के जरिए संपर्क किया और उसे पत्नी बनाने का झांसा दिया। आरोपी ने वीडियो कॉल करवाई और विश्वास में लेने के लिए उसे पत्नी बनने का आश्वासन दिया।

Online Fraud : आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान महिला को रिकॉर्ड कर लिया और फिर नौकरी या स्वास्थ्य संबंधी बहानों के जरिए 8 से 9 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद पैसे की मांग जारी रही। जब पीड़िता ने पैसे की कमी बताई, तो आरोपी ने वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी दी।

Online Fraud : ठगी की शिकायत के बाद पुलिस ने कानपुर में छापेमारी कर अंकित तिवारी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है और मामले में पुलिस पूरी तरह से जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने ऑनलाइन मैट्रिमोनी ऐप्स के जरिए धोखाधड़ी के खतरों को उजागर किया है और नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019