CG News
CG News: रायपुर: रायपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर पश्चिम के सरोना क्षेत्र में 100 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस नए अस्पताल के बनने से आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उनके ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
CG News: इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा और मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।
CG News: कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही। इस दौरान विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे और सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


