CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, धमतरी-गरियाबंद में गिरे ओले, सरगुजा के कई इलाकों में बारिश
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर करवट लिया है। सोमवार को तेज गर्मी के बीच कई जिले में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। धमतरी जिले के मगरलोड, नगरी और कुरुद तीनों क्षेत्र में खूब ओले गिरे।
CG Weather Update: वहीं, सरगुजा के उदयपुर सहित कई इलाकों में भी बारिश हुई। वहीं गरियाबंद जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। वहीं राजधानी रायपुर में शाम को ठंडी हवा से लोगों को राहत मिली।
CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा राजनांदगांव में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। अगले 24 घंटे में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 40.5°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 16.6°C रिकॉर्ड हुआ।
CG Weather Update: अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
CG Weather Update: 5 दिन तक आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 16 मार्च से 20 मार्च तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद 21 और 22 मार्च को फिलहाल किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


