Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.25 करोड़ की ठगी, साइबर सेल ने मुख्य आरोपी को हरियाणा से दबोचा

Asian News
CG News
X

CG News : रायपुर। डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ रेंज साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अब तक पीड़ित को 58 लाख रुपये वापस दिला दिए हैं, जबकि बाकी रकम आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कर दी गई है।

CG News : दरअसल रायपुर निवासी सपन कुमार को अज्ञात नंबरों से कॉल कर ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया था। उन्होंने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड को मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़ते हुए झूठा केस दर्ज होने की बात कहकर उसे डराया। इसके बाद ठगों ने उसे लगभग 24 घंटे तक व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर जुड़े रहने के लिए मजबूर किया और तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” में रखकर करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की ठगी कर ली।

CG News : पीड़ित की शिकायत पर विधानसभा थाना में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम को कई बैंक खातों में अलग-अलग लेयर बनाकर ट्रांसफर किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन खातों की पहचान कर रकम को होल्ड कराया और न्यायालय की प्रक्रिया के बाद 58 लाख रुपये पीड़ित को वापस दिलाए।

CG News : तफ्तीश के दौरान मुख्य आरोपी की पहचान सोमनाथ महतो (27) के रूप में हुई, जो हरियाणा के गुड़गांव स्थित आर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना इलाके का निवासी है। घटना के बाद वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। साइबर सेल की टीम ने दिल्ली और हरियाणा में लगातार दबिश देकर आखिरकार उसे गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की जांच और कार्रवाई जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019