Dubai Airport: दुबई। मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच दुबई में एक बार फिर जोरदार धमाका होने से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। सोमवार सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक फ्यूल टैंक में विस्फोट होने की खबर सामने आई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Dubai Airport: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक ड्रोन गिरने के बाद यह विस्फोट हुआ, जिससे पास में स्थित फ्यूल टैंक में आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में भी इसकी आवाज सुनाई दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुबई सिविल डिफेंस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
Dubai Airport: एयरपोर्ट के पास हुआ हादसा
दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक स्थित फ्यूल टैंक में आग लगने के कारण यह विस्फोट हुआ। घटना की सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
Dubai Airport: सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोकी गईं
घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बड़ा कदम उठाते हुए दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। यह फैसला यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
Dubai Airport: एयरपोर्ट के पास न आने की अपील
एयरपोर्ट प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल एयरपोर्ट के आसपास न आएं। यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी फ्लाइट से संबंधित ताजा जानकारी ऑनलाइन माध्यमों से ही प्राप्त करें और अनावश्यक रूप से एयरपोर्ट क्षेत्र में जाने से बचें।
Dubai Airport: पहले भी हो चुका है हमला
बता दें कि पिछले एक सप्ताह में यह दूसरा बड़ा हमला बताया जा रहा है। करीब पांच दिन पहले भी दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला हुआ था, जिसमें एक भारतीय नागरिक सहित चार लोग घायल हो गए थे। बीते दो हफ्तों से जारी ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण मिडिल ईस्ट के कई देशों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


