CG Weather News: The scorching heat has been put to a halt, the weather will change now, the temperature will drop in the next 3 days.
CG Weather News : रायपुर। भीषण गर्मी से बेहाल छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। तपती धूप और उमस के बीच अब मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में शनिवार शाम अचानक बादल छा गए, तेज अंधड़ चला और कुछ जगहों पर हल्की बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया।
CG Weather News : मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल अगले 24 घंटे में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेशभर में मौसम तेजी से बदल सकता है। अनुमान है कि अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान में उछाल भी देखा गया है, जहां करीब 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। वहीं, राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
CG Weather News : मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाएं, मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर 4 और 5 मई को गरज-चमक की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। मौसम में इस बदलाव की वजह एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका है, जो मध्यप्रदेश से लेकर पूर्वाेत्तर भारत तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से बादल सक्रिय हो रहे हैं और मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
CG Weather News : आज रायपुर का हाल-
3 मई को राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिन में गर्मी जरूर रहेगी, लेकिन शाम तक मौसम पलट सकता है। मेघगर्जन के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 42°C रहने का अनुमान है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


